Skip to main content

क्या 'रूस' को 'दर्द' देने के लिए 'अमेरिका' ने 'पहलगाम' में आतंकवादी हमला कराया ?

        

‘डोनाल्ड ट्रम्प’ जबसे अमेरिका में राष्ट्रपति के रूप में पुनः सत्ता में आये हैं, तब से वे रह – रहकर कुछ न कुछ ऐसा काम करते ही रह रहे हैं, जो उनके वास्तविक व्यक्तित्व से भिन्न दिखाई पड़ता है. अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल में उनका व्यक्तित्व भिन्न था, और अब उनका व्यक्तित्व काफी बदला हुआ दिखाई दे रहा है.

राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल में ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ की छवि एक सुधारवादी, शांति स्थापित करने वाली व विकसित विश्व के निर्माण वाली रही; जो उनके क्रियाकलापों में स्पष्ट होती थी.

परन्तु इस बार उनके क्रियाकलाप रहस्यमयी हैं जो बहुतों के समझ से परे है. अब वे दुनिया के विभिन्न देशों के साथ ऐसी पैतरे बाजी कर रहे हैं, जिससे दुनिया ‘अमेरिका’ की ताकत का लोहा माने, साथ ही कई देशों की आर्थिक तरक्की भी बाधित हो. खैर यह अमेरिका की स्टेट पॉलिसी रही है कि मात्र अमेरिका ही विश्व का सिरमौर बना रहे. उसके सामने जो भी देश प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ता दिखने लगे, उसे पीछे करना उसका मकसद रहा है चाहे उसके लिए किसी भी प्रकार का जायज अथवा नाजायज हथकंडा अपनाना पड़े.     

वे अब वे भी उसी मार्ग पर चलने लग गए हैं, जिसे अमेरिका के अधिकांश पूर्व राष्ट्रपतियों ने अपनाया हुआ था.

खैर वे सभी तो शुद्ध रूप से ‘राजनेता’ थे, परन्तु ‘ट्रम्प’ इसलिए उस राष्ट्रपतियों से भिन्न दिखते थे, क्योंकि वे शुद्ध रूप से 'राजनेता' न होकर एक 'व्यवसायी' हैं. परन्तु अब ऐसा लगता है कि वे कुछ ऐसे लोगों से कोचिंग ले रहे हैं, जो उन्हें एक कुशल राजनेता के रूप में स्थापित करने की कला में पारंगत हैं.
  

उन्होंने 14 से 15 जुलाई 2025 के बीच ‘रूस’ की राजधानी ‘मॉस्को’ पर हमले के लिए ‘यूक्रेन’ के नमूने राष्ट्रपति ‘जेलेंस्की’ को उकसाया है. उन्होंने कहा कि “पुतिन को दर्द का अहसास होना चाहिए”.

लेकिन शायद वे इस बात को नजरअंदाज कर रहे हैं, कि वे स्वयं ही ऐसे काम करते ही जा रहे हैं जिससे विश्व के कई ऐसे देश दर्द झेल रहे हैं जो अमेरिका के बड़े करीबी माने जाते हैं. उदाहरण के तौर पर यूरोप के कुछ देश.

इस बात में कोई शक नहीं कि अमेरिका का संविधान और उसके कानून बड़े स्पष्ट हैं, और उसकी न्यायिक प्रक्रिया बेहतर है. इसके साथ ही वहां के अधिकतर राष्ट्रपतियों ने भी बड़ी कुशलता से अमेरिका को लगभग हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का काम भी किया है. इसके साथ ही उन्होंने अन्य देशों को नुकसान पहुंचाने का कार्य भी बड़ी चालाकी और कुशलता से किया है, जिसका उद्देश्य यही रहा, कि विश्व का कोई भी देश ‘अमेरिका’ की बराबरी न कर सके. परन्तु ‘अमेरिका’ को चाहिए, कि कम से कम अब तो वह ऐसे कार्यों को करने से बचे, जिससे यह साबित होता हो, कि अमेरिका जो अपने को सभ्य लोगों का देश मानता है, वह अंदर से अभी भी ठीक वैसा ही है, जैसा कि दुनिया के अधिकतर सामान्य लोग; जो असुरक्षा महसूस होने पर, सामान्य जानवरों जैसा व्यवहार करते हैं.

खैर ‘अमेरिका’ का इतिहास ऐसे तमाम उदाहरणों से भरा पड़ा है, जिसमें ‘अमेरिकियों’ ने स्वयं को असुरक्षित महसूस होने पर जानवरों वाले क्रूर व्यवहार किए हैं.
 

‘डोनाल्ड ट्रम्प’ का यह कहना कि ‘मॉस्को’ पर हमला करके ‘पुतिन’ को दर्द का अहसास कराना आवश्यक है, इसके पीछे दो कारण हो सकते हैं. पहला यह, कि ‘ट्रम्प’ इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनके मन मुताबिक ‘रूस – यूक्रेन’ युद्ध रुक नहीं रहा है; और दूसरा यह, कि ‘ट्रम्प’ ऐसे लोगों के प्रभाव में आ गए हैं, जो अमेरिका को दुनिया से आगे रखने के लिए इस नीति पर अधिक भरोसा करते हैं, कि स्वयं को दूसरों से आगे रखने का सबसे बेहतर तरीका यह है, कि दूसरों को आगे बढ़ने ही न दिया जाए.

अब इसमें कौन सा कारण सत्य है, इस बारे में कहना मुश्किल है.

‘डोनाल्ड ट्रम्प’ एक सफल एवं कुशल व्यवसायी हैं, परन्तु उनसे कई गुना अधिक सफल व कुशल व्यवसायी उनके पूर्व के सहयोगी व ‘टेक्नोक्रेट’ – ‘एलन मस्क’ हैं.

‘ट्रम्प’ के साथ एक अच्छा खासा समय बिताने के बाद ‘एलन मस्क’ को जब ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ समझ में नहीं आये, तो उन्होंने ‘ट्रम्प’ का साथ छोड़ दिया.

‘डोनाल्ड ट्रम्प’ के राजनीतिक, कारोबारी एवं व्यक्तिगत रवैये को यदि देखा जाए, तो ऐसा मालूम पड़ता है कि वे व्यापार में वे मात्र इसकारण सफल रहे हैं, क्योंकि वे “येन केन प्रकारेण" अपना उल्लू सीध करने की कला जानते हैं, और उसमें वे माहिर भी हैं.

अपने इस बार के चुनाव को जीतने के लिए उन्हें ‘धन’ और ‘तकनीकी’ सहयोग के लिए ‘एलन मस्क’ का साथ आवश्यक लग रहा था. ‘एलन मस्क’ का सहयोग हासिल करने के लिए उन्होंने, उन्हें परोक्ष रूप से डराने की कोशिशें शुरू कर दी.
 

उन्होंने अपनी चुनावी सभाओं में इलेक्ट्रिक वाहनों पर कटाक्ष करना शुरू किया, जिसका उद्देश्य था कि अपने व्यापारिक हितों की सुरक्षा के लिए ‘एलन मस्क’ मजबूर होकर ‘ट्रम्प’ का साथ देने सामने आयें.

इस चुनाव में ‘जो बाईडेन’ के विरुद्ध अमेरिका के नागरिकों में पहले से ही माहौल बना था. ऐसे में ‘एलन मस्क’ को इस बात का आभास हो गया था, कि ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ की सत्ता में वापसी तय है.

और यदि ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ सत्ता में आ गए, तो हो सकता है कि वे उनके कारोबार को नुकसान पहुंचाने का भरपूर प्रयास करें. इसलिए ‘एलन मस्क’, ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ के पक्ष में मजबूरी में आ गए, और उन्होंने ‘तन’, ‘धन’ और ‘तकनीकी’ की मदद से ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ के लिए समर्थन जुटाने का भरपूर प्रयास किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ की बम्पर जीत हुई.

परन्तु ‘ट्रम्प’ का, अपना उल्लू सीधा करने का "येन केन प्रकारेण" वाला रवैया बना रहा; जिससे एक असाधारण प्रतिभा के धनी ‘एलन मस्क’ उनसे अलग हो गये.

आखिर जो व्यक्ति अपनी स्वयं की प्रतिभा से, बिना किसी गैर कानूनी काम किए, सफलता की नित नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रहा हो, वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ तो कदापि नहीं रह सकता, जो अपनी सफलता के लिए कुटिलता का मार्ग अपनाने में संकोच न करता हो.

आखिर ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ और ‘एलन मस्क’ आज अलग हैं, जिसका एक मात्र कारण ‘ट्रम्प’ का विचित्र रवैया रहा.

‘डोनाल्ड ट्रम्प’ जो अपने पहले कार्यकाल में जिस आतंकवाद को दुनिया से मिटा देने की बात करते थे, आज वे उसी आतंकवाद को पोषित करने का काम करने में लगे हैं. यह वही रणनीति हैं, जो अमेरिका के अन्य अधिकतर राष्ट्रपतियों की रणनीति का अभिन्न हिस्सा रही है. शायद ‘अमेरिका’ में एक प्रभावशाली वर्ग ऐसा है, जो वहां के नेताओं को इसी रणनीति पर चलने की सलाह देता है, और वह नेताओं को यह भरोसा दिलाता है, कि यही एक ऐसी प्रभावी रणनीति है, जिससे ‘अमेरिका’ विश्व में सर्वश्रेष्ठ बना रह सकता है.
 

पिछले कई दशकों से ‘अमेरिका’ को विश्व का नम्बर वन देश बने रहने के लिए, वहां के ‘थिंक टैंक’ और ‘राजनेता’ इस रणनीति को अपनाते रहे हैं, कि जब स्वयं आगे न बढ़ पाओ, तो दूसरों को खींचकर अपने से पीछे कर दो. अथवा यदि दूसरों से आगे बढ़ना है, तो अपना विकास तो करने का प्रयास करते रहो, लेकिन दूसरों के विकास की गतिविधियों पर भी ध्यान बनाए रखो, और उनमें बाधा उत्पन्न करने का निरंतर प्रयास करते रहो.

इसी रणनीति के तहत ‘अमेरिका’ ने विश्व के कई देशों में आतंकवादी संगठनों को पैदा किया, उनको पोषित किया, दुनिया के कई देशों को आपस में लड़ाया भिड़ाया, जापान पर परमाणु बम गिराया, रूस को नुकसान पहुंचाया और इसके अलावा भी उसने अनगिनत कुकर्म किए.

‘रूस’, ‘अमेरिका’ की बराबरी न करने पाए, इसलिए उसने ‘रूस’ को यथासंभव नुकसान पहुंचाने में कोई कोर कर कसर नहीं छोड़ी और वह आज भी वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने उसी एजेंडे पर निरंतर कार्य कर रहा है. खैर ऐसी उम्मीद ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ से नहीं थी, परन्तु अब वे भी वही काम करने लग गए हैं.

राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ ने जब ‘यूक्रेन’ और ‘रूस’ का युद्ध खत्म करने का प्रयास किया, तो उन्हें इस बात का स्पष्ट आभास था कि इस युद्ध की जड़ ‘जेलेंसकी’ ही हैं. इसीलिए ‘ट्रम्प’ ने ‘जेलेंस्की’ को सरे आम सच का आईना दिखा कर जलील भी किया. परन्तु अब वही ‘ट्रम्प’, ‘पुतिन’ को दर्द देने की बात कर रहे हैं और ढाल बना रहे हैं एक ऐसे नमूने को, जिसने अपने अहंकार के लिए अपने पूरे देश का बंटाधार कर दिया और अपने नागरिकों को शरणार्थियों के रूप में दूसरे देशों में रहने को विवश कर दिया है.
  

यदि ‘ट्रम्प’ यह सोच रहे हैं कि ‘पुतिन’ के नेतृत्व वाले ‘रूस’ को नुकसान पहुंचाकर वे इस युद्ध को ख़त्म कर सकते हैं, तो वे अपने खुद के ‘भ्रमित दिमाग’ और अपने ‘कुटिल शागिर्दों’ के चक्कर में ‘पुतिन’ की ताकत को पहचान नहीं पा रहे हैं. क्योंकि यदि अब ‘मॉस्को’ को नुकसान पहुंचाने का प्रयास ‘अमेरिका’ करता है, तो इसका बड़ा घातक असर ‘अमेरिका’ पर पड़ना तय है और वह इतना ‘घातक’ होगा (और वह होना भी चाहिए), जिसका दर्द ‘अमेरिका’ को बहुत अधिक होगा.

आज दुनिया कई ‘ध्रुवों’ में बंटी हुई है; और ‘सूचना क्रान्ति’ के इस दौर में, दुनिया के अधिकांश हिस्सों के लोग ‘अमेरिका’ की कुटिलता की कहानियाँ पढ़ और सुन रहे हैं; जिससे विश्व के अधिकांश देश, अब ‘अमेरिका’ पर भरोसा करने को तो कतई तैयार नहीं हैं.

इसलिए यदि ‘अमेरिका’ को अपना स्वरूप और स्थिति ठीक रखनी है, तो उसे ‘जेलेंस्की’ जैसे नमूनों के लिए अपने देश को किसी खतरे में डालने से बचने का प्रयास करना चाहिए.

क्योंकि इतिहास बताता है, कि ऐसे नमूनों के चक्कर में बड़े – बड़े साम्राज्य नष्ट हो चुके हैं.

“भारत की भूमि पर, ‘श्री राम’ के दौर में ‘सूपनखा’ ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए और अपने अहंकार को शांत करने के लिए, अपने परम शक्तिशाली भाइयों को झूठी कहानियाँ सुनाकर, उन्हें ‘श्री राम जी’ के विरुद्ध भड़का दिया. फिर एक साधारण से वनवासी लगने वाले वीरों (श्री राम और लक्ष्मण जी) ने धरती के उस समय के सबसे बड़े सूरमा – ‘रावण’ को उसके सभी विध्वंसक साथियों के साथ समाप्त कर दिया; और उस समय धरती पर सबसे समृद्ध ‘सोने’ की ‘लंका’ बर्बाद हो गई.”
  

यदि रामायण काल की तुलना आज ‘नाटो’, ‘रूस’ और ‘जेलेंसकी’ से करें; तो आज ‘जेलेंस्की’, सूपनखा की भूमिका में हैं, जो अपने जिद और अहंकार में चूर होकर हर हाल में ‘पुतिन’ को नष्ट करना चाहता है, और उसका साथ अमेरिका और सहयोगी ‘नाटो’ के नमूने देश दे रहे हैं; जो ‘रावण’ और उसके साथियों की भूमिका में हैं.

परन्तु यह सृष्टि का नियम है, कि जीत हमेशा उनकी होती है जो ‘सत्य’ पर चलते हैं और जिनके पास ‘अध्यात्मिक शक्तियां’ होती हैं. वहीं कुटिलता का अंत पराजय के रूप में होता है.

इसलिए यदि ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ अमेरिका को आगे ले जाना चाहते हैं, तो उन्हें चाहिए कि वे अपने सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें, न कि किसी बेवकूफ के चक्कर में आ कर अमेरिका को ही किसी बड़े खतरे में डाल दें.

पहलगाम आतंकी हमले में ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ की संदेहास्पद भूमिका :

‘पहलगाम’ की आतंकी घटना के परिदृश्य को यदि देखा जाए तो इसमें अमेरिका की भूमिका संदेहास्पद प्रतीत होती है.

‘पहलगाम’ में आतंकी हमला तब होता है, जब भारत के प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’, ‘रूस’ के ‘स्वतंत्रता समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए जाने वाले होते हैं.

इस दौरान इस बात की पूरी संभावना थी, कि ‘भारत’ और ‘रूस’ के शीर्ष नेता, ‘नाटो’ प्रायोजित युद्ध की बात करें और एक दूसरे की मदद के लिए किसी ठोस निर्णय पर पहुँचें. बस उनकी इसी वार्ता और ‘भारत – रूस’ गठजोड़ को रोकने अथवा बाधित करने के लिए ‘पहलगाम’ में आतंकी हमला कराया गया.
 

इस आतंकी घटना के बाद स्वाभाविक रूप से ‘नरेंद्र मोदी’ का ‘रूस’ दौरा रद्द हो जाता है. और फिर ‘भारत – पाकिस्तान’ में ‘लिमिटेड युद्ध’ होता है, और इस युद्ध में हमेशा की तरह पाकिस्तान तो मुंह की खाता ही है, परन्तु उसके साथ ही अमेरिका और चीन के हथियारों की भी विश्व स्तर पर किरकिरी हो जाती है.

इसके तुरन्त बाद ‘डोनाल्ड ट्रम्प’, पाकिस्तान में आतंकियों की फैक्ट्री के मालिक, जो वहां का सेना प्रमुख है, उसे ‘अमेरिका’ में दावत पर बुलाते हैं और उसे सम्मान देते हैं. शायद वे पहलगाम में आतंकवादी हमले के बदले उसे इनाम देने का प्रयास करते हैं. ‘डोनाल्ड ट्रंप’ पाकिस्तान को कई प्रकार के फंड भी उपलब्ध कराते हैं, जिससे वह अपनी आतंक की फैक्ट्री का और विस्तार कर सके.

इन सब घटनाओं को देखकर लगता है कि ‘पहलगाम’ हमला, अमेरिका की कुटिल साजिश हो सकती है; जिसका उद्देश्य था ‘प्रधानमंत्री मोदी’ को ‘रूस’ जाने से रोकना और ‘भारत – पाकिस्तान’ में युद्ध कराकर, भारत को आर्थिक रूप से कमजोर करना.

वर्तमान में ‘भारत’ अपने सदाबहार मित्र ‘रूस’ से बड़ी मात्रा में तेल का आयात कर रहा है, जिससे ‘रूस’ को आवश्यकतानुसार धन प्राप्त हो रहा है; जिसका उपयोग वह ‘नाटो’ प्रायोजित युद्ध में कर रहा है. यही बात ‘अमेरिका’ और उसके ‘नाटो’ के चेलों को खटक रही है.

उनका यह उद्देश्य था कि किसी प्रकार से ‘भारत’ यदि ‘रूस’ से उसका तेल खरीदना बंद कर दे, तो ‘रूस’ की आर्थिक स्थिति कमजोर ही जायेगी, जिससे उसे नुकसान पहुंचाना सरल हो जाएगा.

शायद इसीलिए “ऑपरेशन सिन्दूर” के अस्थाई विराम के बाद ‘प्रधानमंत्री मोदी’ ने कहा था कि भारत को विकसित देश बनने से कोई रोक नहीं सकता. क्योंकि उन्हें शायद ‘अमेरिका’ और उसके ‘गुर्गों’ की इस साजिश और कारस्तानी का पता चल चुका था; कि ये सब मिलकर ‘रूस’ और ‘भारत’ को लक्ष्य बना कर, दोनों देशों की आर्थिक और सैन्य ताकत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं.

 





#trumpandpputin #trumpandrussia #trumpandVolodymyrZelenskyy #Zelenskyyandwar #russiaukrainwar #usaindiaandrussiarelations #usarussiarelations #indiaandrussia #russianoil #russianminerals #trumpandrussia  #Zelenskyyandnato #natoandusa #trumpagainstnato  #HowTrumpChangedHisToneonPutin #putintrumprelations #pahalgamandusarole #pahalgamandrussia  #zeenews #aajtak #narendramodiandputin #modiandmeloni #modiandpahalgam #pakistanandpahalgam #operationsindoor #amerikanpeople #trumpisplayinggame modiandtrump #indiaandusarelations #russiacanada #usacanada #latestnews #terrorattack #dainikjagran #amarujala #hindustan #thefinacialexpress #newyorktimes #nationalherald #washingtonpostontrump #thetimesofindianews #thetimesofindia #news #ElonMusk ##ElonMuskandtrump #trumpandElonMuskrelations 

Comments

Popular posts from this blog

"डोनाल्ड ट्रंप" की हत्या का प्रयास।। कोई साजिश या संयोग ?

नवम्बर – दिसम्बर 2023 में, अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने “निखिल गुप्ता” नाम के एक भारतीय नागरिक को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया, कि वह कनाडा में रह रहे खालिस्तानी अलगाववादी नेता `पन्नू’ की ह्त्या की शाजिश रच रहा है. वह भारतीय नागरिक, न तो उनके देश अमेरिका में था, और न ही उस व्यक्ति से अमेरिका के किसी भी नागरिक को खतरा था; फिर भी उसे `पन्नू’ जैसे अलगाववादी व्यक्ति की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. `पन्नू’ की कथित रूप से हत्या की साजिश रचने वाला भारतीय नागरिक एवं `पन्नू’ दोनों उनके देश के बाहर थे और दोनों उनके नागरिक भी नहीं हैं.                                                      अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति `डोनाल्ड ट्रंप’ के ऊपर हुए जानलेवा हमले के प्रकरण में , अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों का जैसा आचरण दिखाई दिया, उससे तो ऐसा ही प्रतीत होता है, कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को अन्य देशों से जुडी बहुत सारी साजिशों की जानकारी करने में त...

अयोध्या में राम मंदिर बनने से क्या लाभ ?

                                    श्री राम मंदिर   अयोध्या के विकास होने से वाकई में क्या लाभ होगा, इसे समझने के लिए इस लेख के अंत में कुछ चित्रों को देखिये जिससे आपको पता चलेगा कि धार्मिक टूरिज्म बढ़ने से उस क्षेत्र अथवा शहर में कितने बड़े बदलाव होते हैं ।   लेकिन सबसे पहले हम बात करते हैं अयोध्या में बन रहे श्री राम जन्मभूमि मंदिर के विषय में; कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण से ऐसे कौन से बड़े बदलाव अयोध्या एवं उसके आसपास के जनपदों में दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें उस क्षेत्र का हर व्यक्ति देख और महसूस कर रहा है । 1. जमीनों के मूल्य आसमान छू रहे हैं : आज अयोध्या की स्थिति ऐसी हो गई है कि वहां के जमीनों के दाम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जमीनों के दामों से भी अधिक हो गए हैं ।  आज अयोध्या में भारत के लगभग होटल चेन, अपने – अपने होटलों के निर्माण कार्यों में लगे हुए हैं या फिर वे वहां अपने होटल बनाने के लिए प्लान कर रहे हैं ।  हाल ही में टाटा ग्रुप ने अपने तीसर...

"ठेले वाली गिलहरी"। "राम काज" में सहयोग का मनोभाव।।

     अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में, मैंने भी अपनी कॉलोनी में एक सूक्ष्म पूजन कार्यक्रम करने का मन बनाया ।  मेरे साथ, मेरी ही कॉलोनी के सज्जन व्यक्ति भी पूरे उत्साह से सम्मिलित हुए । तय कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर, हम दोनों अगले दिन के कार्यक्रम हेतु प्रसाद की व्यवस्था करने के लिए, बाजार से जरूरी सामान खरीदने गए ।  जब मैं केले खरीदने को एक ठेले वाले दुकानदार के पास गया और उससे बड़ी संख्या में केले मांगे, तो वह समझ गया कि मैं अगले दिन के कार्यक्रम के लिए प्रसाद हेतु इतने अधिक केले मांग रहा हूँ । सारे केले देने के बाद, उसनें "पांच केले" मुझे अलग से दिए, और बोला कि भगवान श्री राम के कार्य हेतु मेरा भी एक छोटा सहयोग ले लीजिये । मैंने उसे ऐसा करने से मना किया और कहा  – तुम अपना नुकसान क्यूँ कर रहे हो ? इसकी कोई आवश्यकता नहीं है । लेकिन वह विनय भाव से मुझसे बोला – “मुझे मना मत करिए साहब, भगवान राम के कार्य के लिए मेरी ओर से भी, मेरा यह छोटा सा सहयोग ले लीजिये, मैं भी उनकी पूजा में भागीदार बनना चाहता हूँ।" मैं चाह कर भ...

पैसों के निवेश हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव

भारतीय समाज में आज भी अधिकतर लोगों में धन के निवेश को लेकर अपेक्षित ज्ञान व समझ की कमी है. जिन लोगों के पास धन के नियमित स्रोत हैं, अथवा जिनके पास कहीं से एक मुस्त धन प्राप्त होता है (जैसे रिटायरमेंट के बाद मिला हुआ धन/पैतृक संपत्ति अथवा इन्सुरेंस इत्यादि से प्राप्त हुआ धन) वे अपने धन को सुरक्षित रखते हुए उससे बेहतर लाभ प्राप्त करने हेतु उचित स्थान पर निवेश के मार्ग तलाशते हैं. इस तलाश में उनके सबसे बढे सलाहकार उनके अपने कुछ करीबियों साथी / रिश्तेदार ही होते हैं, और वे उन्हीं की सलाह के अनुसार अपने धन का निवेश करते हैं. बहुत से लोगों के कुछ रिश्तेदार, अथवा करीबी ऐसे भी होते हैं, जो कुछ बीमा कंपनियों में कमीशन एजेंट के रूप में काम कर रहे होते हैं; ऐसे कमीशन एजेंट हमेशा ऐसे ही लोगों की तलाश में रहते हैं, जिनके पास धन के कोई नए स्रोत बने हों अथवा जिन्हें कहीं से बड़ा धन अचानक प्राप्त हुआ हो. उदाहरण के तौर पर - जिसकी नई नौकरी लगी हो, किसी बीमा का पैसा मिला हो, रिटायरमेंट के उपरान्त फंड इत्यादि का पैसा मिला हो अथवा पैतृक संपत्ति से बड़ा धन प्राप्त हुआ हो इत्यादि. ये कमीशन एजेंट्स, ऐसे लोगों...

"पाकिस्तान और मोहम्मद गोरी" के कृत्यों में समानता। भारत को सुअवसर खोना नहीं चाहिये

............भारत विभाजन के बाद से ही हम पाकिस्तान के लगभग हर वार का मात्र तात्कालिक जवाब देकर उसे हर बार छोड़ दिया करते हैं; लेकिन वह अपनी हरकतों पर विराम लगाने को तैयार नहीं है. यह वैसा ही है जैसा मोहम्मद गोरी लगातार पृथ्वीराज चौहान पर हमले करता रहता था, और हर बार पृथ्वीराज चौहान उसे भाग जाने देते थे. परन्तु इसका अंत में क्या परिणाम हुआ यह सभी को पता है.  यदि पृथ्वीराज चौहान, मोहम्मद गोरी के दूसरे हमले पर ही उसका अंत कर दिए होते तो भारत का इतिहास कुछ और ही होता. इसलिए यदि पाकिस्तान को अभी नहीं रोक दिया गया तो भविष्य में भारत को भी पृथ्वीराज जैसा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है; क्योंकि पाकिस्तान मो0 गोरी की भांति भारत पर निरंतर हमले जारी रख रहा है ......

फारुख अब्दुल्ला द्वारा 'मानवता' शब्द का अपनी सुविधानुसार प्रयोग

".....‘फारुख अब्दुल्ला’ ने काश अपने पाकिस्तानी साथियों को तब भी ‘मानवता के धर्म’ के पालन की सलाह दी होती, जब पाकिस्तानी सरकार अपने देश में पिछले कई दशकों से बसे हुए ‘अफगानों’ को वापस उनके मूल देश अफगानिस्तान भेज रही थी ...."

हिट एंड रन कानून और ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल

हाल ही में, केंद्र सरकार ने “हिट एंड रन” कानून के तहत होने वाली सजा में कुछ परिवर्तन करके, एक नया संशोधित कानून प्रस्तुत किया है. परन्तु इस लेख के लिखे जाने तक (दिनांक 02-01-2023) यह कानून लागू नहीं किया गया है. फिर भी इस नए कानून में दिए गए प्रावधानों के विरोध में, भारत के कई हिस्सों के ट्रक चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है.                                                    इस संशोधित कानून के तहत, यदि कोई वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए, अपनी गाड़ी द्वारा किसी व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाता है और उसके बाद वह वाहन चालक, पुलिस अथवा सम्बंधित अधिकारियों/संस्थानों को सूचित किये बगैर फरार हो जाता है, तो अब उसे “दस वर्ष तक का कारावास” एवं “7” लाख रूपये तक का जुर्माना” भरना पड़ सकता है. पूर्व के कानून में इस प्रकार की घटना के बाद अधिकतम “दो वर्षो” के कारावास का प्रावधान था. इस मुद्दे पर यह समझना आवश्यक है कि इस प्रकार की किसी दुर्घटना होने पर वाहन चालक, घटना वाली ...

महबूबा मुफ़्ती का 'हमास' प्रेम

                                                    “महबूबा मुफ़्ती” ने ‘अमेरिका’ के ‘लास एन्जलेस’ में, जंगल की आग से हो रहे बड़े पैमाने पर संपत्ति के नुकसान के बहाने, गाजा का मुद्दा उठाया है. “महबूबा मुफ़्ती” के मुताबिक़ ‘गाजा’ में, ‘इजराइल’ की ओर से की जा रही सैन्य कार्यवाही से हो रहे जान माल के नुकसान के पीछे ‘इजराइल’ दोषी है. खैर “महबूबा मुफ़्ती” जैसे लोगों से इसी प्रकार के बयानों की अपेक्षा है. वे भारत के अधिकतर लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में कभी कोई चूक नहीं करती हैं. उनके ईमानदारी की दाद देनी पड़ेगी, कि वे कभी भी लोगों के बीच भ्रम उत्पन्न करने की कोई गलती नहीं करतीं; जिससे कि लोग किसी क्षण यह महसूस करने लग जायें कि “महबूबा मुफ़्ती” में कोई आत्म परिवर्तन होने लगा है.   “महबूबा” ने कभी भी ‘हमास’ को यह सुझाव देने की जहमत नहीं उठाई, कि वह ‘इजराइल’ के ‘बंधक नागरिकों’ को अपने चंगुल से छोड़ दे; जिससे इजराइल द्वारा की जाने वाली सैन्य कार्यवाही को रोकने का को...

वर्ष 2024 के अमेरिकी चुनाव की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के सन्देश

        कुछ समय पूर्व ही अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव संपन्न हुए. जो लोग इस चुनाव के परिणामों एवं चुनाव के दौरान होने वाली विभिन्न घटनाओं को लेकर जिज्ञासु थे, उनके लिए यह चुनाव बड़ा दिलचस्प रहा. जिन्हें इस बार के चुनाव में दिलचस्पी रही, उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं का अपने – अपने नजरिये से विश्लेषण किया और उसी के अनुरूप निष्कर्ष भी निकाले.   इस चुनाव के अंतिम परिणाम के प्रति मेरे अंदर भी बड़ा उत्साह था. बहुत से लोगों की भाँति मैं यही चाहता था, कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति "डोनाल्ड" ट्रंप ही बनें. और अंततः वे ही अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने गए. इस चुनाव के दौरान घटित कुछ घटनाओं ने मुझे बड़ा प्रभावित किया. उनमें से जिन घटनाओं ने मुझे प्रभावित किया, उनमें से प्रमुख घटनाओं का मैं यहाँ उनका जिक्र कर रहा हूँ. कुछ वर्षों पूर्व तक, मैं इस पूर्वाग्रह से ग्रसित था कि “हमारे भारतीय नेताओं एवं यहाँ के सामान्य जन मानस” का चुनावी दृष्टिकोण बड़ा ही सीमित होता है, जबकि विकसित देशों के लोग बड़ा विशाल और उदार दृष्टिकोण रखते हैं. वे अपने ...

"रूस - युक्रेन" युद्ध से पश्चिमी देशों की पोल खुल गई

अमेरिका में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ के पुनः सत्ता में वापसी के कुछ दिनों बाद ही युक्रेन के राष्ट्रपति ‘जेलेंस्की’, ‘डोनाल्ड ट्रंप’ से मिलने अमेरिका गए. ‘डोनाल्ड ट्रंप’ और अमेरिका के उप राष्ट्रपति ‘वेंस’ से मुलाक़ात के दौरान उन्होंने सड़क उनसे छाप अंदाज में बातें की, और उस बातचीत के दौरान उन्होंने अमेरिकी उप राष्ट्रपति ‘वेंस’ पर बेवजह ऊंचा बोलने का आरोप लगा दिया; वह मात्र इसलिए कि ‘जेलेंस्की’ चाहते थे कि वे जो भी कह रहे हैं, उसे ही सही माना जाए. ‘वेंस’ पर ऊंचा बोलने का आरोप लगाते ही ‘डोनाल्ड ट्रंप’ ने ‘जेलेंस्की’ को तुरंत आड़े हाथों लिया, और उन्होंने जेलेंस्की को बहुत कुछ खरा - खरा सुना दिया.   ‘डोनाल्ड ट्रंप’ ने ‘जेलेंस्की’ को जो कुछ भी सुनाया, वह 100 प्रतिशत व्यावहारिक सत्य था.  ‘डोनाल्ड ट्रंप’ ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ‘जेलेंस्की’ से कहा, कि एक तो अमेरिका के पूर्व के “मूर्ख राष्ट्रपति” (जो बाईडेन) की मदद से आप हमारे हथियारों और पैसे से युद्ध लड़ रहे हो, और आज हमें आँखें भी दिखा रहे हो. 'ट्रम्प' ने बेबाक अंदाज में आगे कहा, कि तुम्हारी वजह से ‘युक्रेन’ आज बर्बाद हो रहा है, वहां के शहर नष्ट ...